नूरजहाँ आम । 1000रु का एक आम । अलीराजपुर

नूरजहाँ आम (Noorjahan Mango) अपनी लोकप्रियता की चरम सीमा पर पहुँच चुका हैं। इसकी अनोखी बनावट लोगो को काफी लुभा रही हैं क्योंकि यह अपने आकार के कारण काफी बड़ा दिखता हैं इसकी गुठली लगभग 150ग्राम तक कि होती हैं तो आप अंदाज़ा लगा लीजिये आप कितना बड़ा होगा। आइये जानते है नूरजहाँ आम के बारे में।

noorjahan mango plant online
Noorjahan Mango

  • अपने नाम, आकर ओर स्वाद को लेकर प्रसिद्ध नूरजहाँ आम के दीवाने साल दर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। नूरजहाँ आम का वजन अपने आकार के अनुसार रहता हैं इस आम का वजन लगभग 4 किलो के ऊपर तक पहुँच जाता हैं। 
  • नूरजहाँ आम का बावड़ी फार्म बगीचा अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में स्थित एवं इनके मालिक शिवराज सिंह जाधव और भरत सिंह जाधव हैं।
  • अलीराजपुर क्षेत्र अपनी संस्कृति, वेशभूषा और के लिए काफी लोकप्रिय हैं। कट्ठीवाड़ा काब्रिसेल के जंगलों की सुंदरता मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
  • अलीराजपुर क्षेत्र के नूरजहाँ आम के साथ देसी आम भी अपने स्वाद से व्यक्ति को मोहित कर लेते हैं एक बार ज़रूर ट्राय कीजिये।
  • लगभग 70 के दशक में  शिवराज जी के पूर्वज गुजरात के वलसाड से लाकर इस ब्रीड को तैयार किया था। ओरिजनली यह अफगानिस्तान से लाया गया था।
  • नूरजहाँ आम 10 से 12 फीट की किस्म का पेड़ होता हैं, नूरजहाँ के उचित वातावरण के लिए रेतीली मिट्टी और ठंडी जलवायु का होना आवश्यकता हैं।
  • इस क्षेत्र में कुल 5 पेड़ हैं जहाँ पर यह आम लगते हैं। नूरजहाँ आम की लंबाई लगभग 11 से 12 इंच होती हैं। 
  • एक आम लगभग 800 से 1000rs तक की कीमत का बिकता हैं। 
  • इस आम की लोकप्रियता इतनी हैं कि इसकी एडवांस बुकिंग होती हैं।
  • covid के कारण इनके व्यवसाय पर बहुत बुरा फर्क पड़ा था।
  • यह अपनी बनावट के कारण  काफी लोकप्रिय हो चुका हैं, लोग दूर दूर से सिर्फ इसे देखने के लिए सीजन में जाते हैं।
  • नूरजहाँ के लिए आप कट्ठीवाड़ा बावड़ी फार्म पर जाकर इनसे सम्पर्क कर सकते हैं।
  • नूरजहाँ रोपण के लिए आबो हवा अच्छी होनी चाहिए, समय पर पानी और देख रेख बहोत ज़रूरी हैं।
  • नूरजहाँ आम को GI टैग के लिए करना पड़ेगा इंतज़ार।
  • 1999 में इंदौर में हुए मेंगो फेस्टिवल में नेशन अवार्ड भी मिल चुका हैं।
Conclusion:- आमो की महारानी के नाम से मशहूर नूरजहाँ आम अपने आकार और स्वाद के कारण सुर्खियां बटोर रहा हैं।noorjahan mango plant online की सुविधा फिलहाल तो नहीं है लेकिन तादात बढ़ने पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। भारत में ही नहीं विदेशों में भी इस आम के चर्चे हैं। हमारी पोस्ट अच्छी लगी तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने