दुनिया के अद्भुत संग्रहालय । Sangrahalay kya hota hai?

संग्रहालय तो अपने बहोत देखे होंगे। संग्रहालय सदियों से अलग अलग जगह अलग अलग कारण से हर चीज़ो को संग्रहित कर इतिहास को जिंदा रखा जाता हैं। लेकिन आज हम इतिहास, मानव जीवन ओर अन्य कई अजीबोगरीब संग्रहालय के बारे में जानेंगे जो कि अपने आप मे बहुत खास हैं।

Worlds Amazing Museums


संग्रहालय क्या होता हैं? Sangrahalay kya hota hai?

संग्रहालय ऐसी जगह,संस्था है जो सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, वैज्ञानिक या कला से सम्बंधित कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं का संग्रह किया जाता हैं। बड़े संग्रहालय दुनिया के प्रमुख शहरों में स्थित हैं, जबकि बहुत से स्थानीय संग्रहालय छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौजूद होते हैं। संग्रहालय वस्तुओं की प्रदर्शनियों को जनता के देखने के लिए उपलब्ध कराते हैं।बता दे कि संग्रहालयों को स्थापित करने के अलग-अलग उद्देश्य होते हैं। जिसमे वस्तुओं से लेकिन जीवाश्म तक संग्रहित किया जाता हैं।

कॉर्पस संग्रहालय

मानव जीव विज्ञान संग्रहालय
Photo Credit - Holland

कॉर्पस संग्रहालय मानविय जीव विज्ञान संग्रहालय हैं। कॉर्पस संग्रहालय को क्वीन बीट्रिक्स के द्वारा सन 2008 में खोला गया था। कॉर्पस संग्रहालय नीदरलैंड में ओगस्टगेस्ट के करीब स्थित हैं। यह संग्रहालय अपने आप मे अनोखा हैं। जहाँ आपको मानव शरीर के आंतरिक अंगों की सैर की जाती हैं। कॉर्पस संग्रहालय में मानव शरीर के हर अंग को दर्शाया गया हैं। जिसे आप देख कर ओर स्पर्श करके के महसूस कर सकते हैं। हालांकि यह असली नही होते लेकिन आभास ज़रूर हो जाता हैं। कॉर्पस संग्रहालय में 55 मिनट में शरीर के विभिन्न अंगों का भृमण कर सकते हैं। कुछ हद तक डरावना लेकिन रोमांचक हैं।

कॉर्पस संग्रहालय में माध्यम से बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग तक को शिक्षा और मनोरंजन दोनों प्राप्त हो जाता हैं। प्रत्येक यात्री को प्रवेश द्वार पर ही एक ऑडियो टूर प्राप्त होता है जो की फिल्म, गंध और प्रकाश प्रभावों के साथ पाठ को निर्देशित करता हैं।

खराब कला का संग्रहालय (Museum Of Bad Art)

Museum of bad art
Photo Credit - MOBA

खराब कला का संग्रहालय को MOBA या Museum Of Bad Art भी कहा जाता हैं। यह खराब कला को समर्पित हैं। 1994 में खराब कला के संग्रहालय की शुरुआत की गई। इस संग्रहालय में वस्तुओं के संग्रह की संख्या लगभग 600 है, लेकिन सीमित प्रदर्शनी स्थान के कारण, वे एक बार में 50 से 70 वस्तुएं दिखाते हैं। प्रत्येक कृति को उसकी वर्णनात्मक कथा के साथ प्रस्तुत किया जाता हैं। ताकी उसका महत्व भी जान सके।

यह एक अनूठी संस्था है जो कला संग्रह, संरक्षण को कायम रखे हुए हैं। क्योंकि हर कोई सीखने से पहले गलतियां करता है इसका मतलब यह नही की विफलता के कारण लक्ष्य को छोड़ दें। यह संग्रहालय उन कलाकारों, श्रमिकों की कला को संरक्षित रखता है जिसे दुनिया में सराहा नही जाता।

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स

international museum of sulabh sochalaya
Photo Credit - Itinari

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स भारत की राजधानी दिल्ली में स्थिति है। इस संग्रहालय में 2500 ईसा पूर्व से आज तक शौचालयों के ऐतिहासिक विकास का विवरण देने वाले तथ्यों, चित्रों और वस्तुओं का दुर्लभ संग्रह है। यहाँ शौचालय से संबंधित सामाजिक रीति-रिवाजों, प्रौद्योगिकी, शौचालय शिष्टाचार, प्रचलित स्वच्छता स्थितियों का कालानुक्रमिक विवरण मौजूद हैं। इसमें 1145 ईस्वी से आधुनिक समय तक उपयोग में आने वाले प्रिवीज़, चैम्बर पॉट्स, टॉयलेट फ़र्नीचर, बिडेट्स और वॉटर क्लोसेट्स का व्यापक प्रदर्शन है। ओर बता दें कि इसमें शौचालय, उनके उपयोग से संबंधित सुंदर कविताओं का दुर्लभ संग्रह भी है।

इस संग्रहालय द्वारा हमे यह भी पता चलता है कि रोमन सम्राटों के पास सोने और चांदी से बने शौचालय के बर्तन हुआ करते थे। इस संग्रहालय में सन 1596 में महारानी एलिजाबेथ प्रथम के शासनकाल के दौरान एक दरबारी सर जॉन हैरिंगटन द्वारा तैयार किए गए फ्लश पॉट का एक दुर्लभ रिकॉर्ड भी है। यह संग्रहालय हड़प्पा सभ्यता की 2,500 ईसा पूर्व की सीवरेज प्रणाली को प्रदर्शित करता हैं। हैं न एकदम रोचक।

लीलास हेयर म्यूजियम (Leila's Hair Museum)

Leila's Hair Museum
Photo Credit - Atlas Obuscura

लीलास हेयर म्यूजियम एक अनूठा संग्रहालय है जो प्राचीन बाल कला संग्रह प्रदर्शित करता है। इस संग्रहालय की स्थापना लीला कोहून ने 1986 में हेयर म्यूज़ियम के रूप में की थी। प्राचीन बाल कला संग्रह का विचार सन 1956 से शुरू हुआ जब उन्होंने एक प्राचीन डीलर के पास मानव बाल की एक छोटी माला के साथ एक सोने का फ्रेम (6 ”x 6”) खोजा था।

दुनिया का सबसे लंबे बालों वाला गांव

तभी से बालों की माला के साथ सोने के फ्रेम की खोज के साथ प्राचीन बाल को इकट्ठा करने का उनका जुनून सर चढ़ बैठा। एवं तब से कला के रूप को संरक्षित करने की आवश्यकता और आग्रह को विकसित किया। बता दे कि बाल संग्रहालय पूरी दुनिया में अपनी तरह का एकमात्र संग्रहालय है।

लीलास हेयर म्यूजियम US के मिसौरी में स्थित, हेयर म्यूज़ियम में हज़ारों मूर्तिकला प्राचीन बाल कला वस्तुओं का संग्रह है। इस संग्रहालय में एक कॉस्मेटोलॉजी स्कूल भी है जिसके पीछे ब्रोच, बालों की माला, कंगन और अंगूठियां हैं।

अंतर्राष्ट्रीय जासूस संग्रहालय (International Spy Museum)

International Spy Museum
Photo Credit - TripAdvisor

अंतर्राष्ट्रीय जासूस संग्रहालय वाशिंगटन, डीसी के पेन क्वार्टर पड़ोस में स्थिति इस संग्रहालय की शुरुआत 2002 में हुई फिर 2019 में L'Enfant Plaza में इस स्थानांतरित किया गया। यह एक निजी गैर-लाभकारी संग्रहालय है जो व्यापार, इतिहास और जासूसी की समकालीन भूमिका का दस्तावेजीकरण करता है। इस संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय जासूसी कलाकृतियों का सबसे बड़ा संग्रह है। बता दे कि लगभग US$40 मिलियन की लागत से इसका निर्माण किया गया था। इस संग्रहालय में जासूसी से सम्बंदित कई वस्तुएँ संग्रहित हैं। जेम्स बांड की मूवीज की भी वस्तुएँ यहाँ प्रदर्शित की गई हैं।

सारांश

आशा है कि हमारे इस प्रयास से आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा। दुनिया के सबसे अद्भुत संग्रहालय की सम्पूर्ण जानकारी से आपको काफी मज़ा आया ही होगा। बस इसी मज़े को बनाए रखिये ओर हमे सपोर्ट करते रहिए। धन्यवाद..

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने