दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी कैसोवरी

कैसोवरी


क्या आपने कभी डायनोसॉर देखा हैं?
डायनोसॉर से मिलती जुलती प्रजाति तो आज भी अस्तित्व में हैं। एक ऐसा पक्षी जिसे दुनिया की सबसे खतरनाक पक्षी कहा जाता है। जो कि सच में भी अपनी कद काठी के कारण बहोत खतरनाक हैं। 

फिल्मों और कार्टून में अपने बहोत बार डायनोसॉर को देखा होगा लेकिन आज हम आपको रियल लाइफ में एक ऐसे पक्षी से रूबरू करवाएँगे जो कि डायनोसॉर से मिलता जुलता हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी किसे कहा जाता हैं?

Cassowary
Photo Credit: Genuies Book Of World

दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी को कैसोवरी के नाम से जाना जाता हैं। इस पक्षी के पैरों के अंगूठों में छुरे जैसा एक पंजा होता है, जिससे यह किसी भी व्यक्ति के पेट, छाती को आसानी से चीर सकती है। यह काफी शर्मीले होते हैं ज़्यादा दिखाई नही पड़ते। कैसोवरी पक्षी का वैज्ञानिक नाम Casuarius हैं।

कैसोवरी पक्षी का निवास

Cassowary
Photo Credit: Australia Tourism

यह पक्षी मुख्यरूप से न्यू गुइएना (पापुआ न्यूगिनी, इंडोनेसिया), अरु द्वीप ओर उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में पाया जाता है। बता दें कि यह पक्षी बहुत  कम दिखाई देती है, लेकिन इसकी आवाज अक्सर लोगो,जानवरों को सुनाई पड़ती है। इसका आकार बड़ा होने के कारण यह उड़ नही सकता। लेकिन यह पक्षी दौड़ता बहुत तेज है।

कैसोवरी पक्षी की गति

Cassowary
Photo Credit: A-Z Animals

वर्षा वन के माध्यम से कैसोवरी पक्षी को 31 मील यानी 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दौड़ते हुए देखा गया है।

कैसोवरी पक्षी का आकार, ऊँचाई एवं वज़न

कैसोवरी पक्षी का सिर नीले रंग का होता हैं जो कि बहुत ही सुंदर लगता है। यह हड्यिों से बनी टोपी होती है। नर कैसोवरी पक्षी का रंग काला होता हैं लेकिन मादाएं नर की तुलना में बड़ी और अधिक चमकीले रंग की होती हैं। वयस्क दक्षिणी कैसोवरी पक्षी 1.5 से 1.8 मीटर (5 से 6 फीट) लंबे होते हैं, हालांकि कुछ मादाएं 2 मीटर (6.6 फीट) तक पहुंच सकती हैं। और उनका वजन 58.5 किलोग्राम (130 पाउंड) हो सकता है। इनके बच्चों का रंग कत्थई होता है। 

कैसोवरी पक्षी के अंडे

Cassowary Eggs
Photo Credit: San Diego Zoo

मादा कैसोवरी पक्षी के अंडों का आकार 13 सेंटीमीटर तक होता है। घास-फूस से बने घोंसले में लगभग 50 दिन तक तक अंडों को सेने के बाद बच्चे निकलते हैं, जिनकी देखभाल भी नर कैसोवरी पक्षी करता है। 

कैसोवरी पक्षी का भोजन एवं आचरण

इन पक्षियों का प्रिय भोजन फल और छोटे जीव-जंतु जैसे चुहे, मेंढक, घोंगे, कवक आदि हैं। कैसोवरी  पक्षी पारिवारिक समूहों में रहते हैं। तैराकी में माहीर ओर अपनी चतुराई से मछलियों का शिकार इनकी खूबी हैं। इनका स्वभाव काफी गुस्सैल होता है।


कैसोवरी पक्षी और मानव

न्यू गिनी द्वीप के निवासी कैसोवरी पक्षी के चूजों को पकड़ते हैं और उन्हें औपचारिक उपहारों के आदान-प्रदान करते हैं। यू गिनी द्वीप के निवासी इन्हें भोजन के रूप में उपयोग करने के लिए मुर्गी की तरह पालते हैं।

कैसोवरी पक्षी हमलों द्वारा मृत्यु

Cassowary Attack
Photo Credit: Youtube


  • कैसोवरी पक्षी से दस्तावेजों के हिसाब पहली बार 6 अप्रैल, 1926 को एक बालक की मृत्यु हुई थीं। ऑस्ट्रेलियाई बालक पर कैसोवरी पक्षी के हमले के कारण अधिक चोटें आई एवं उन चोटों के कारण मृत्यु हो गई।
  • 1995 में कैसोवरी पक्षी ने एक कुत्ते को पेट में लात मारी थी। जिसके कारण कुत्ते की आंतें फटने से मृत्यु हो गई।
  • फ्लोरिडा में 12 अप्रैल, 2019 को कैसोवरी पक्षी के हमले कारण एक और मानव मृत्यु दर्ज की गई थी। 75 वर्षीय व्यक्ति ने कैसोवरी पक्षी को छोटे से पाला था लेकिन कीसीकारण कैसोवरी पक्षी ने उस बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया ओर जमीन पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई।

कैसोवरी पक्षी की आयु

कैसोवरी पक्षी की आयु का औसत आयु लगभग 40 से 50 वर्ष की होती हैं।

सारांश

कैसोवरी पक्षी से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी हमने स्टडीBaazi के इस आर्टिकल के मध्यम से आपको दे दी हैं। आशा हैं कि आज आपको फिर से कुछ नया सीखने और देखने को मिला होगा। अगर अपने इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा हैं तो हमारे इस प्रश्न का जवाब दीजिये की कैसोवरी पक्षी कितनी रफ्तार से भाग सकता हैं? जवाब कमेंट बॉक्स में दें। धन्यवाद


एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने