भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन | Important Amendments of Indian Constitution In Hindi

Important Amendments of Indian Constitution in hindi


नमस्कार दोस्तों,

संविधान संशोधन. आज की पोस्ट संविधान संशोधन पर समर्पित है। किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण टॉपिक जिससे प्रश्न हमेशा से बनते आए हैं। UPSC, SSC, RAILWAY, VYAPAM या अन्य कोई राज्य की PCS परीक्षा। लगभग हर किसी परीक्षा में एक प्रश्न तो संविधान संशोधन से बनता ही हैं इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम पूरा फोकस परीक्षाओं मे पूछे गए एवं पूछे जाने वाले संविधान संशोधन के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।


    भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन | Important Amendments of Indian Constitution in hindi


    भारतीय संविधान में संविधान संशोधन की प्रक्रिया संबंधी प्रावधान,  दक्षिण अफ्रीका के संविधान से लिए गए हैं। भारतीय संविधान में संविधान संशोधन का उल्लेख अनुच्छेद -368 में हैं।


    पहला संविधान संशोधन


    पहला संविधान संशोधन 1951 के द्वारा नौंवी अनुसूचित जो कि भूमि सुधार से संबंधित है उसे जोड़ा गया।

    सातवा संविधान संशोधन


    सातवे संविधान संशोधन 1956 के द्वारा फजल अली कमीशन बनाया गया था जिसमे 14 राज्य एवं 6 केन्द्र शासित प्रदेश की घोषणा हुई।

    13वां संविधान संशोधन

    13वां संविधान संशोधन नागालैंड राज्य से संबंधित हैं।


    21वां संविधान संशोधन 

    21वां संविधान संशोधन के पहले मूल संविधान संशोधन में 14 भाषाएँ थी एवं 21वां संविधान संशोधन के द्वारा 15वीं भाषा सिंधी को जोड़ा गया बता दें कि वतर्मान में 22 भाषाएँ है। 


    42वां संविधान संशोधन

    42वां संविधान संशोधन 1976 जिसे लघु संविधान (Mini Constitution) के नाम से जाना जाता हैं। शिक्षा, जनंसख्या वन, जीव, मापतोल आदि को राज्य सूची से समवर्ती सूची में शामिल किया गया।

    प्रस्तावना में मात्र एक बार संशोधन इसी 42वां संविधान संशोधन के द्वारा हुआ जिसमें समाजवाद, पथनिरपेक्षता एवं अखंडता को जोड़ा गया। 

    मौलिक कर्तव्यों को सरदार स्वर्ण सिंह समीती की सिफारिश पर संविधान के भाग IVA, अनुच्छेद 51A में 10 मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया। बता दें कि वर्तमान में 11 मौलिक कर्तव्य हैं।


    44वां  संविधान संशोधन 

    44वां संविधान संशोधन 1978 मोरारजी देसाई के समय हुआ था जिसमे संविधान में अनुच्छेद 300 A के तहत संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार से निकालकर विधिक अधिकार मे बदला गया।


    52वां संविधान संशोधन

    52वां संविधान संशोधन 1985 दलबदल से संबंधित जिसे 10वीं अनुसूची में शामिल किया हुआ हैं।


    61वां संविधान संशोधन

    61वां संविधान संशोधन 1989 के तहत वोट डालने की उम्र 21 से 18 वर्ष की गई थी बता दें कि उस समय राजीव गाँधी की सरकार थीं।


    69वां संविधान संशोधन

    69वां संविधान संशोधन (दिल्ली) भारत की राजधानी से संबंधित हैं।


    71वां संविधान संशोधन

    71वे संविधान संशोधन के द्वारा तीन नई भाषाए जोड़ी गई, जिसे नमक केहते हैं जिसमे नेपाली, मणिपुरी और कोंकणी सम्मिलित हैं।


    73वां संविधान संशोधन

    73वां संविधान संशोधन 1992 को हुआ था लेकिन लागू  24 अप्रैल 1993 को हुआ। 73वां संविधान संशोधन पंचायती राज से संबंधित हैं एवं इसमें अनुसूची 11 इसी संविधान संशोधन से शामिल होती है।


    74वां संविधान संशोधन

    74 संविधान संशोधन नगरीय निकाय (Urban Local Bodies) से सम्बंधित हैं एवं इसे अनुसूची 12 में शामिल किया गया है 

     

    86वां संविधान संशोधन

    86वां संविधान संशोधन 2002 अनुच्छेद 21A के अंतर्गत जिसका उद्देश्य निशुल्क शिक्षा जो कि एक Fundamental Right बना। बता दे कि इसी संविधान संशोधन द्वारा 11वाँ मौलिक कर्तव्य शिक्षा से संबंधित है जोड़ा गया।


    89वां संविधान संशोधन

    89वां संविधान संशोधन 2003 के द्वारा National Commission For Schedule Tribe (NCST) अनुछेद 338A के द्वारा इसे जोड़ा गया। पहले अनुच्छे 338 में National Commission For Schedule Tribe (NCST) और National Commission For Schedule Caste (NCSC) दोनों शामिल थे लेकिन 89वां संविधान संशोधन 2003 के द्वारा National Commission For Schedule Caste (NCSC) को अनुछेद 338 मे जोड़ा गया एवं Commission For Schedule Tribe (NCST) को अनुछेद 338A में जोड़ा गया।


    91वां संविधान संशोधन

    91वां संविधान संशोधन 2003 के तहत मंत्रिपरिषद का आकार लोकसभा 15% किया गया एवं दिल्ली का 10% किया गया।


    92वां संविधान संशोधन

    92वां संविधान संशोधन के द्वारा 4 नई भाषाएँ जोड़ी गई जिसमे बोडो, डोंगरी, संधाली मैथली शामिल है बता दें कि वर्तमान में कुल 22 भाषाएं सम्मिलित हैं।


    97वां संविधान संशोधन

    97वां संविधान संशोधन 2011 सहकारी समिति से संबंधित


    99वां संविधान संशोधन

    99 संविधान संशोधन 2014 एकमात्र संविधान संशोधन जिसे SC को असंवैधानिक घोषित किया। इसी संविधान संशोधन के द्वारा सरकार कॉलेजियम के स्थान पर National Judiciary Appoinment Commission (NJAC) को लाई लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इसे खारिज कर दिया गया।


    100वां संविधान संशोधन

    100वां संविधान संशोधन 3 बीघा कोरीडोर भारत बांग्लादेश से संबंधित हैं।


    101वां संविधान संशोधन 

    101वां संविधान संशोधन के द्वारा GST को लाया गया। इसी संविधान संशोधन के द्वारा 01 जुलाई 2017 को GST लागू हुआ। बता दें कि GST अप्रत्यक्ष कर हैं, समवर्ती सूची पर टैक्स है।


    102वां संविधान संशोधन

    102वां संविधान संशोधन राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग को संवैधानिक आयोग बनाता है।


    103वां संविधान संशोधन

    103वां संविधान संशोधन आर्थिक रूप से पिछड़े EWS जो लोग है उनके लिए 10% Reservation लागू किया गया।


    104वां संविधान संशोधन

    104वां संविधान संशोधन 2019 द्वारा ST रिज़र्वेशन 10 वर्षो के लिए बढ़ा दिया एवं  Anglo Indian Reservation को समाप्त कर दिया गया।


    105वां संविधान संशोधन

    105वां संविधान संशोधन 18 Aug 2011 को हुआ यह सबसे नवीनतम संविधान संशोधन है। इसी के द्वारा 102वें संविधान संशोधन में बदलाव कर पिछड़े वर्ग में कौन कौन से caste होगी ये decide करने का अधिकार राज्य को दिया।


    आज आपने क्या सीखा

    आशा है हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आपको कुछ वैल्यू ज़रूर मिली होगी। आज की इस पोस्ट से आपने कुछ महत्वपूर्ण संविधान संशोधन, भारतीय संविधान के प्रमुख संशोधन | Important Amendments of Indian Constitution के बारे में जाना। जो कि परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण थे। हमारे अन्य पोस्ट को भी देखे एवं अपना ज्ञान और बढाएं। धन्यवाद



    إرسال تعليق

    Post a Comment (0)

    أحدث أقدم