NATO Kya Hai

Nato Kya Hai


Nato kya hai. नाटो फ़िलहाल खबरों में काफी बना हुआ है. जैसे ही न्यूज़ खोलों नाटो का कही न कही जिक्र हो ही जाता है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे नाटो क्या है और नाटो से जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जो आपका ज्ञान बढ़ाएगी.

    NATO Kya Hai?

    नाटो  जिसे उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन या North Atlantic Treaty Organization के नाम से जाना जाता है. अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस सहित 12 देशों द्वारा गठित इस सैन्य गठबंधन की शुरआत दूसरे विश्व युद्ध के बाद 4 अप्रैल 1949 में हुई थी. नाटो को अटलांटिक अलायन्स के नाम से भी जाना जाता है. नाटो का उद्देश्य मूल रूप से सोवियत संघ के बढ़ते दायरे को सीमित करना था.

    वर्ष 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद, कई पूर्व वारसॉ संधि देशों ने पक्ष बदल लिया और नाटो में शामिल हो गए। वर्तमान में नाटो में 30 सदस्य हैं। इन 30 सदस्य में से एक पर भी अगर कोई देश हमला करता है तो इन सभी देशों पर हमला समझा जाएगा एवं सारे नाटो सदस्य सशस्त्र सहायता में जुट जाएंगे.

    नाटो का फुल फॉर्म 

    नाटो के फुल फॉर्म North Atlantic Treaty Organization है 

    नाटो के कितने सदस्य देश है?

    नाटो के वर्तमान में 30 सदस्य जिसमे अमेरिका, अल्बानिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, कनाडा, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, मोंटेनेग्रो, नीदरलैंड, उत्तरी मैसेडोनिया, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम आते है.

    नाटो सदस्य देशों की लिस्ट | नाटो सदस्य देशो ने किस वर्ष नाटो में शामिल हुए 


    क्र. नाटो सदस्य देश सदस्यता वर्ष
    1 UNITED KINGDOM 1949
    2 UNITED STATES 1949
    3 BELGIUM 1949
    4 NORWAY 1949
    5 NETHERLANDS 1949
    6 ITALY 1949
    7 FRANCE 1949
    8 DENMARK 1949
    9 ICELAND 1949
    10 CANADA 1949
    11 LUXEMBOURG 1949
    12 PORTUGAL 1949
    13 GREECE 1952
    14 TURKEY 1952
    15 GERMANY 1955
    16 SPAIN 1982
    17 CZECH REPUBLIC 1999
    18 HUNGARY 1999
    19 POLAND 1999
    20 BULGARIA 2004
    21 ESTONIA 2004
    22 LATVIA 2004
    23 LITHUANIA 2004
    24 ROMANIA 2004
    25 SLOVAKIA 2004
    26 SLOVENIA 2004
    27 CROATIA 2009
    28 ALBANIA 2009
    29 MONTENEGRO 2017
    30 NORTH MACEDONIA 2020


    नाटो का मुख्यालय कहा है?

    उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का मुख्यालय बेल्जियम के ब्रुसेल्स नगर पालिका के शहर, हरेन में एक परिसर में स्थित है.

    आज आपने क्या सिखा 

    आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना Nato kya hai, नाटो के कितने सदस्य है, नाटो की शुरुआत कब हुई थी. आशा है हमारे इस प्रयास से आपको कुछ वैल्यू ज़रूर मिली होगी. हमारे अन्य आर्टिकल जानने के लिए होम पर जाए और अपना ज्ञान बढाए.

    एक टिप्पणी भेजें

    Post a Comment (0)

    और नया पुराने