नमस्कार दोस्तों।
इस महत्वपूर्ण पल में आज हम बात करेंगे पेरिडोलिया क्या होता हैं। पेरिडोलिया से सम्बंधित सारी चीज़ो को आज हम इस आर्टिकल में कवर करेंगे और भरोसा कीजिए आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
पेरिडोलिया क्या होता हैं?
किसी भी चीज़ में एक अर्थ ढूंढना या दिखाई देना पेरिडोलिया कहलाता हैं। जैसे चाँद, अगर चाँद को गौर से देखोगे तो वहाँ खरगोश सी आकृति दिखाई देगी या फिर एक बुज़ुर्ग महिला रोटी लिए दिखाई देगी।
ओर अन्य उदाहरण देखें तो अपने किसी फल, सब्जी में किसी के चेहरे की आकृति देखना, बादलों में कभी घोड़ा या किसी अन्य चीज़ की आकृति का दिखना बस इसी चीज़ को पेरिडोलिया कहते हैं।
![]() |
फोटो: ovication |
जैसे इस फोटो को देखिए यह बेसिन में पानी तेजी से गोल घूम रहा हैं लेकिन इसकी आकृति बिल्कुल आँख जैसी दिखाई दे रही हैं बस इसे ही पेरिडोलिया कहा जाता हैं।
पेरिडोलिया से जुड़े ओर उदाहरण आप आगे फ़ोटो के माध्यम से देख सकेंगे।
पेरिडोलिया शब्द की उतपत्ति
पेरिडोलिया शब्द ग्रीक शब्द पैरा (παρά, "बगल, बगल में, इसके बजाय [के]") और संज्ञा ईडिलॉन (εἴδωλον, "छवि, रूप, आकार") से निकला है।
1866 में कार्ल लुडविग काहलबौम के लेखों में जर्मन शब्द पेरीडोली का इस्तेमाल किया था जिसे बाद ने अंग्रेजी में "पेरिडोलिया" के रूप में अनुवाद किया गया। जिसका मतलब बदलते मतिभ्रम, आंशिक मतिभ्रम, माध्यमिक छवियों की धारणा हैं।
कुछ प्रचलित पेरिडोलिया तथ्य
मिमेटोलिथ
मिमेटोलिथ ग्रीक शब्द mimetes एक अनुकरणकर्ता और लिथोस (पत्थर) से लिया गया है। मिमेटोलिथ एक प्राकृतिक चट्टान की विशेषता है जो प्रकृति में (उदाहरणार्थ) एक मानव सिर या जानवर का चेहरा सा दिखाई देता है। जिसका सबसे प्रचलित उदाहरण "फेस ऑन मार्स" हैं।
मंगल नहरें
मंगल ग्रह के "नहरों" का नक्शा पेरिडोलिया का उदाहरण हैं। मंगल ग्रह की सतह को देखने के लिए दूरबीनों का उपयोग करने पर पर्यवेक्षकों को धुंधली सीधी रेखाएं दिखीं, तो उन्होंने उन रेखाओं को नहरों के रूप में व्याख्यायित किया अतः इससे सनसनी मच गई और पर्यवेक्षक कई कयास लगाने लग गए।
कुछ वर्षों बाद बेहतर फोटोग्राफिक तकनीक और स्मार्ट दूरबीनों को विकसित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप नई छवियां सामने आईं जिनमें धुंधली रेखाएं गायब हो गईं, और नहर सिद्धांत को पेरिडोलिया के उदाहरण के रूप में खारिज कर दिया गया।
बादलों पर बनी आकृतियां
आज भी कई लोग इसे सच मानते हैं लेकिन उन्हें यह नही पता कि यह सिर्फ पेरिडोलिया हैं। सोशल मीडिया पर भर भर के लाइक,कॉमेंट, शेयर किए जाते की आज आसमान में भगवान प्रकट हुए, आज हमने भालू देखा, आज हमने कुत्ता देखा तो आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सब कुछ सिर्फ और सिर्फ पेरिडोलिया के कारण होता हैं।
परछाई
किसी परछाई से कोई आकृति बनना भी पेरिडोलिया का उदाहरण हैं। यह हर किसी व्यक्ति ने महसूस किया हो होगा। और किसी चेहरे की आकृति या किसी अन्य आकृति के कारण डर भी लगा होगा। लेकिन यह सिर्फ एक पेरिडोलिया हैं। अब आगे से दिखे तो बस दिल को ऑल इज़ वेल कहकर ठंडा कर देना। डरने की ज़रूरत नही हैं।
पेरिडोलिया के उदाहरण फोटो द्वारा
सारांश
आशा है कि आज आपको कुछ नया सीखने को मिला होगा। पेरिडोलिया क्या होता हैं, पेरिडोलिया शब्द की उत्तपत्ति कैसे हुई, पेरिडोलिया के प्रचलित उदाहरण से आपके मन का वहम दूर हो गया होगा। तो धन्यवाद समय देने के लिए। अन्य आर्टिकल भी पढ़े जिससे ज्ञानी से आप ज्ञानीईईईईईई बन जाओ।
एक टिप्पणी भेजें