[2021] जुलाई माह के महत्वपूर्ण दिन

जुलाई महिने के महत्वपूर्ण दिनों को विस्तार से बताया गया है। तारिक एवं उनके महत्व को आप आसानी से समझ सकते हैं। तो आइए स्टडी Baazi के इस आर्टिकल को शुरू करते हैं।

जुलाई माह 2021 के महत्वपूर्ण दिवस

july
Important Days Of July 2021


1 जुलाई - स्टेट बैंक दिवस (State Bank Day)

एसबीआई दुनिया का 43 वां सबसे बड़ा एवं सार्वजनिक बैंक हैं।भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय, सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग और वित्तीय सेवा सांविधिक निकाय है। Sbi का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। 1जुलाई 1955 को sbi अस्तित्व में आई थी एवं तभी से प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को स्टेट बैंक दिवस मनाया जाता हैं।

 1 जुलाई - राष्ट्रीय जिंजरस्नैप दिवस (National Gingersnap Day)

National Gingersnap Day
National Gingersnap Day

जिंजरस्नैप जिसे हम हमारी लोकल भाषा मे नानखटाई कहते हैं अमेरिका में इसके लिए मुख्यरूप से दिवस मनाया जाता हैं। मीठे और नमकीन व्यंजन का स्वाद लेने के लिए हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय जिंजरस्नैप दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।

1 जुलाई - चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस (Chartered Accountants Day)

Chartered Accountants Day
Chartered Accountants Day

1 जुलाई, 1949 को Institute Of Chartered Account's Of India (ICAI) की स्थापना हुई थी एवं तभी से भारत में हर साल 1 जुलाई को चार्टर्ड एकाउंटेंट्स दिवस मनाया जाता हैं।

1 जुलाई - कनाडा दिवस (Canada Day)

Canada Day
Canada Day

कनाडा में 1 जुलाई को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता हैं ओर इसे मूल रूप से डोमिनियन डे कहा जाता हैं। 1 जुलाई 1867 को संविधान अधिनियम 1867 के पारित होने के साथ ही कनाडा अस्तित्व में आया। कनाडा दिवस समारोह कनाडा के साथ विदेशो में भी मनाया जाता हैं।

Important Days Of June

1 जुलाई - राष्ट्रीय अमेरिकी डाक टिकट दिवस (National U.S. Postage Stamp Day)

टेक्नोलॉजी के विकास के साथ डाक सेवाओं का अस्तित्व खतरे में आ चुका हैं क्योंकि अब हर काम टेक्नोलॉजी के द्वारा ही होता हैं जिस कारण कई चीज़ो का भविष्य अब नहीं रहा। इसी कारण अमेरिका ने डाक टिकटों के अस्तित्व को कायम रखने के लिए हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय अमेरिकी डाक टिकट दिवस मनाया जाता हैं।
1 जुलाई - राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s day)

डॉक्टर लोगों के सराहनीय कार्यो के लिए एवं निःस्वार्थ अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता हैं। भारत में डॉक्टर्स के सम्मान में इस दिन को रखा गया था।

1 जुलाई - राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस (National Postal Worker Day)

हर वर्ष 1 जुलाई को अमेरिका में राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता हैं। डाक कर्मचारियों द्वारा सालो से डाक सेवाएँ प्रदान करने के लिए उनके सम्मान में यह दिवस मनाया जाता हैं।

2 जुलाई - विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalists Day)

विश्व खेल पत्रकार दिवस हर  वर्ष 2 जुलाई को आयोजित किया जाता है। दुनिया के लाखों लोगों को विभिन्न प्रकार के खेलों की ख़बर पहुँचाते हैं। खेल पत्रकार दुनिया के लाखों लोगों को विभिन्न खेलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करते हैं। और इन्हीं पेशेवर पत्रकारो द्वारा ही खेलो को इतनी प्रतिष्ठा मिली हैं। विश्व खेल पत्रकार दिवस 1994 में शुरू किया गया था एवं तभी से हर 2 जुलाई को विश्व खेल पत्रकार दिवस मनाया जाता हैं।

2 जुलाई - विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day)

अनआइडेंटिफाइड फ़्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) दिवस को सबसे पहले 2 जुलाई 2001 को मनाया गया था। तभी से हर वर्ष 2 जुलाई को विश्व यूएफओ दिवस मनाया जाता है। 

2 जुलाई - राष्ट्रीय अनिसेट दिवस (National Anisette Day)

पुर्तगाल, फ्रांस,स्पेन और इटली में अनिसेट दिवस की काफी लोकप्रियता है। अब आप सोचेंगे यह ऐनीसेट क्या बला हैं। अनिसेट एक तरह की शराब हैं जो कि सौंफ को डिस्टिल करके बनाई जाती है ओर इसकी अधिक लोकप्रियता के कारण 2 जुलाई को पुर्तगाल, फ्रांस, स्पेन ओर इटली में मनाया जाता हैं।

3 जुलाई - राष्ट्रीय फ्राइड क्लैम दिवस (National Fried Clam Day)

3 जुलाई को फ्राइड क्लैम दिवस मनाया जाता हैं। फ्राइड क्लैम न्यू इंग्लैंड राज्यों में यह भोजन काफी लोकप्रिय है। न्यू इंग्लैंड राज्यों के लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसकी लोकप्रियता के कारण 3 जुलाई को मनाया जाता हैं।

4 जुलाई - स्वतंत्रता दिवस यूएसए (America's Independence day)

USA को 4 जुलाई, 1776 को ग्रेट ब्रिटेन के साम्राज्य से स्वतंत्रता मिली थी। इसी की याद में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता हैं। ओर तब से लेकर आज तक USA दुनिया के हर क्षेत्र में कही न कही अग्रणी हैं।

6 जुलाई - विश्व ज़ूनोज दिवस (World Zoonoses Day)

विश्व ज़ूनोज़ दिवस प्रतिवर्ष 6 जुलाई को लोगों को जागरूक्त करने के लिए मनाया जाता है। बता दे कि जूनोटिक रोग के लिए टीकाकरण सबसे पहले लुई पाश्चर द्वारा 6 जुलाई, 1885 को किया गया था।

6 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय चुम्बन दिवस (International Kissing Day)

6 जुलाई को हर साल अंतर्राष्ट्रीय चुम्बन दिवस या विश्व चुंबन दिवस मनाया जाता हैं इसे सबसे पहले 2000 के दशक में दुनिया ने अपनाया और आज तक इसे मनाते आ रहे हैं। हर साल 13 फरवरी के समय भी अंतर्राष्ट्रीय चुंबन दिवस के रूप में मनाया जाता है जो कि वेलेंटाइन वीक में आता हैं।

7 जुलाई - वैश्विक क्षमा दिवस (Global Forgiveness Day)

वैश्विक क्षमा दिवस हर साल 07 जुलाई नियमित को मनाया जाता है। यह दिन क्षमा करने का होता है। क्योंकि क्षमा ही रिश्तों को कायम रखती हैं। क्षमा याचना से ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता हैं।

7 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस (World Chocolate Day)

विश्व चॉकलेट दिवस, जिसे अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस भी कहा जाता है जो कि विश्व स्तर पर 7 जुलाई मनाया जाता हैं।

11 जुलाई - विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day)

समाज मे जनसंख्या नियंत्रण के लिए ओर इसके महत्व को समझने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। जनसंख्या नियंत्रण बहोत ही ज़रूरी हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को समस्या ना झेलनी पड़े।

11 जुलाई - राष्ट्रीय 7-11 दिवस (National 7-Eleven Day)

11 जुलाई को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय 7-11 दिवस मनाया जाता है। इस दिन 7-11 सुविधा स्टोर अपने ग्राहकों के लिए एक तरह की विशेष सेल लेकर आते हैं यह अपने ग्राहकों को अलग अलग तरीके से सम्मानित करते है।

12 जुलाई - राष्ट्रीय सादगी दिवस (National Simplicity Day)

हेनरी डेविड थोरो के सम्मान में हर साल 12 जुलाई को राष्ट्रीय सादगी दिवस मनाया जाता हैं। Henry David Thoro एक इतिहासकार, लेखक, कर प्रतिरोधी, उन्मूलनवादी, सर्वेक्षक, अग्रणी ट्रान्सेंडेंटलिस्ट ओर दार्शनिक थे।

12 जुलाई - पेपर बैग दिवस (Paper Bag Day)

पेपर बैग पर्यावरण के प्रदूषण को बचाने में बहोत लाभदायक है क्योंकि यह जल्दी डिस्पोज़ हो जाता हैं। प्लास्टिक खत्म होने में सालो साल लग देती हैं ओर जिस कारण प्रदूषण अधिक बढ़ता है इसलिए 12 जुलाई को इस आविष्कार को महत्व देने के लिए पेपर बैग दिवस मनाया जाता है। बता दे कि एक स्कूली शिक्षक फ्रांसिस वोले ने 1852 में पेपर बैग मशीन का आविष्कार किया था।

12th July - विश्व मलाला दिवस (World Malala day)

मलाला यूसुफजई के जन्मदिवस को विश्व मलाला दिवस मनाया जाता हैं। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने पर तालिबान के बंदूकधारियों ने 9 अक्टूबर 2012 को मलाला के सिर पर गोली मार दी थी। दुनिया में महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों के सम्मान के लिए पूरे विश्व मे प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को मलाला दिवस मनाया जाता है। 

14 जुलाई - फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस / बैस्टिल दिवस (Bastille Day)

14 जुलाई को प्रतिवर्ष फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 जुलाई, 1789 को बैस्टिल तूफान से फ्रांसीसी क्रांति को एक महत्वपूर्ण मोड़ मिला था।

15 जुलाई: विश्व युवा कौशल दिवस

11 नवम्बर 2014 में संयुक्त राष्ट्र यूएन महासभा द्वारा स्थापना की गई थी लेकिन इसे पहली बार 15 जुलाई, 2015 को मनाया गया था और तभी से विश्व में हर 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस मनाया जाता है। मुख्य रूप से युवा वर्ग में स्किल को बढ़ाना ओर उनके कार्यों को सही राह दिखाना है जिससे को युवा वर्ग आत्मनिर्भर बन सके। 

17 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस (World Day for International Justice)

पूरा विश्व 17 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस के रूप में मनाता हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस भी कहा जाता हैं।

17 जुलाई - विश्व इमोजी दिवस (World Emoji Day)

अपनी भावनाओं या विचारों को अलग तरह से व्यक्त करने के लिए इमोजी का उपयोग किया जाता हैं। विश्व इमोजी दिवस हर वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है ओर इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी। आज के समय इमोजी नार्मल चैटिंग में काफी प्रचलित हैं।

18 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय नेलसन मंडेला दिवस (Nelson Mandela International Day)

नेल्सन मंडेला को अफ्रीका का गांधी कहा जाता हैं। अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है। हर वर्ष मंडेला को याद करने एवं अफ्रीका के लिए उनके समर्पण को याद करने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई थी।

22 जुलाई - पाई सन्निकटन दिवस (Pi Approximation Day)

22 जुलाई यानी 22/7, यह पाई का मान होने के कारण हर वर्ष इस दिन को पाई सन्निकटन दिवस मनाया जाता है। हालांकि की पाई दिवस 14 मार्च को मनाया जाता है और पाई सन्निकटन दिवस 22 जुलाई को।

22 जुलाई - राष्ट्रीय आम दिवस या आम दिवस (National Mango Day)

आम जिसे फलों का राजा कहा जाता हैं। 22 जुलाई को हर साल राष्ट्रीय आम दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। आम तो बहोत खाए होंगे लेकिन क्या कभी नूरजहाँ आम खाया हैं जिसका वज़न लगभग 4 किलो ऊपर तक रहता हैं। नूरजहाँ आम के बारे में जाने के लिए क्लिक करें।

1000rs का 1 नूरजहाँ आम

22 जुलाई - राष्ट्रीय जलपान दिवस (National Refreshment Day)

राष्ट्रीय जलपान दिवस हर जुलाई के चौथे गुरुवार को मनाया जाता है। यह दिन मुख्य रूप से गर्म वातावरण के समय जश्न मनाने के लिए शुरू किया गया था।

24 जुलाई - राष्ट्रीय ताप अभियंता दिवस (National Thermal Engineer Day)

राष्ट्रीय ताप अभियंता दिवस हर साल 24 जुलाई को थर्मल इंजीनियरिंग को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। थर्मल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ओर सबका ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता हैं।

25 जुलाई - राष्ट्रीय अभिभावक दिवस (जुलाई का चौथा रविवार) (National Parent's Day)

यह दिन माता पिता के सम्मान के लिए और बच्चों के जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस दिन को अभिभावक के लिए समर्पित किया गया है। हर साल जुलाई के चौथे रविवार को राष्ट्रीय माता-पिता दिवस मनाया जाता है। 2021 में यह दिन 25 जुलाई को आया है।

26 जुलाई - कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas)

ऑपरेशन विजय की सफलता के बाद 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। 26 जुलाई को कारगिल युद्ध समाप्त हुआ था। इस दिन को नायकों के सम्मान ओर उनके शौर्य को हमेशा याद रखने के लिए मनाया जाता है।

28 जुलाई - विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (World Nature Conservation Day)

प्रकृति है तभी जीवन कायम है इसी चीज़ की समाज मे जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिवर्ष 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता हैं। आने वाली पीढ़ी एक सुरक्षित ओर स्वस्थ जीवन जी सके और स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति का संरक्षण बहोत ज़रूरी हैं।

28 जुलाई - विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day)

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवसर पैदा हो सके ओर लोगो मे इस रोग के प्रति जागरूकता फैल सके इसलिए 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता हैं।

29 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day)

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस 29 जुलाई को हर साल मनाया जाता है। बाघों के सुरक्षा ओर संरक्षण की जागरूकता समाज में बढ़ाने और बाघों के प्रति दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए शुरुआत की गई थी।

30 जुलाई - अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Friendship Day)

मित्रता व्यक्ति को आगे भी बढ़ा सकती हो व्यक्ति का जीवन बर्बाद भी कर सकती हैं इसलिए हमेशा एक अच्छा मित्र बनाए जो जीवन की हर कठिन परिस्थितियों को सकारात्मक सही कर सके। ऐसी मित्रता को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता हैं।

30 जुलाई (जुलाई का आखरी शुक्रवार) - सिस्टम प्रशासक प्रशंसा दिवस (System Administrator Appreciation Day)
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर एप्रिसिएशन डे एडमिनिस्ट्रेटरौ के सराहनीय कार्य और अपनी विलासिता को त्याग कर समाज की करने के लिए इस दिन को मनाया जाता हैं। प्रत्येक वर्ष की जुलाई के आखिरी शुक्रवार को एडमिनिस्ट्रेटर एप्रिसिएशन दिवस मनाया जाता हैं। 2021 में यह दिन 30 जुलाई को आया है।

 

Table Example
Date Important Days
1 July SBI Bank Day
1 July National Gingersnap Day
1 July Chartered Accountants Day
1 July Canada Day
1 July U.S. Postage Stamp Day
1 July National Doctor’s Day
1 July National Postal Worker Day
2 July World UFO Day
2 July World Sports Journalists Day
2 July National Anisette Day
3 July National Fried Clam Day
4 July Independence Day Of USA
6 July World Zoonoses Day
6 July International Kissing Day
7 July Global Forgiveness Day
7 July World Chocolate Day
11 July World Population Day
11 July 7-Eleven Day
12 July National Simplicity Day
12 July Paper Bag Day
14 July Bastille Day
17 July World Day for International Justice
17 July World Emoji Day
18 July International Nelson Mandela Day
22 July Pi Approximation Day
22 July National Refreshment Day (4th Thursday of July)
24 July National Thermal Engineer Day
25 July National Parent's Day (4th Sunday Of July)
26 July Kargil Vijay Diwas
28 July World Nature Conservation Day
28 July World Hepatitis Day
29 July International Tiger Day
30 July International Friendship Day
30 July System Administrator Appreciation Day (Last Friday Of July)

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने