क्या कभी देखी है हर मौसम रंग बदलने वाली नदी | Caño Cristales

नदियों का इतिहास बहुत पुराना है। जितनी भी प्राचीन सभ्यताए थीं नदियों के इर्दगिर्द ही इनका जीवन पनपा। नदियां आज भी ओर भविष्य में भी मानव और सम्पूर्ण श्रष्टि के लिए जीवन योगिनी हैं। हमारे देश में इन्हें पूजा जाता हैं। नदियों की तर्ज़ पर आज हम एक बेहतरीन अर्टिकल लेकर आए है जिसमें हम अनोखी नदी की बात करेंगे जो हर मौसम अपना रंग बदलती रहती हैं। आइये जानते हैं इस रंगीन नदी के बारे में।

हर मौसम रंग बदलने वाली नदी

मेटा के सेरानिया डे ला मैकारेना प्रांत में कोलंबियाई राष्ट्रीय उद्यान में स्थित इस नदी को कैनो क्रिस्टल्स कहते हैं। यह ग्वायाबेरो नदी की एक सहायक नदी हैं। कैनो क्रिस्टल्स को पाँच रंगों वाली नदी और तरल इंद्रधनुष के नाम से भी जाना जाता हैं। यह अलग अलग मौसम में बदलते आकर्षक रंगों के लिए काफी विख्यात हैं।

कैनो क्रिस्टल्स नदी
Pic Credit - Mario Carvajal / WikiCommons

कैनो क्रिस्टल्स नदी रंग कैसे बदलती हैं?

बता दे कि कैनो क्रिस्टल्स नदी जुलाई के आखिर से नवंबर के आखिर तक नदी का तल विभिन्न प्रकार के हरे,पीले, नीले, काले और विशेष रूप से लाल रंग में बदलती रहती हैं। नदी के तल पर उगते मैकारेनिया क्लैविगेरा पौधों (पारिवारिक पोडोस्टेमेसी) के कारण कैनो क्रिस्टल्स नदी अपना रंग बदलती रहती हैं।

मैकारेनिया क्लैविगेरा क्या होता हैं?

मैकेरेनिया क्लैविगेरा स्थानिक पौधों की प्रजातियों को कहा जाता हैं। यह पौधा कानो सिएट माचोस एवं स्थानीय नदियों में पाया जाता है। यह लाल पौधे जहां नदी का प्रवाह तेज होता है उन जगहों पर चट्टानों से मजबूती से चिपके रहते हैं।

सेरानिया डे ला मैकारेना प्रांत में तीन बड़े पारिस्थितिक तंत्रों की सीमा स्थित है, जिनमें से हर किसी परिस्थितिक तंत्रो में वनस्पतियों और जीवों की उच्च विविधता हैं। एंडीज, पूर्वी ललनोस और अमेज़ॅन वर्षावन सेरानिया डे ला मैकारेना प्रांत में तीन बड़े पारिस्थितिक तंत्रों हैं। पौधों से लेकर पशु जीवन टेबललैंड की ठोस चट्टान की सतह पर पोषक तत्वों की कमी के कारण जूझ रहे हैं। सेरानिया डे ला मैकारेना का महत्वपूर्ण प्रतिनिधि बायोम हाइड्रोफाइटिक वर्षावन है जो कि अधिक गर्म, गर्म और ठंडा हैं। टेबललैंड पक्षियों की लगभग 420 प्रजातियों, सरीसृपों की 43 प्रजातिया,उभयचरों की 10 प्रजातियों और 8 प्राइमेट के घर है।

कैनो क्रिस्टल्स नदी
Pic Credit - Mario Carvajal / WikiCommons

कोलंबिया में यह अनोखा पर्यटन स्थल बन चुका हैं। आपका भी मन हो ही रहा होगा कि समय निकाल कर इस नदी को एक बार तो देखना ही हैं लेकिन जाने से पहले इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बाते जान लीजिए ताकि वहाँ जाकर परेशानियां न झेलनी पडे।

कैनो क्रिस्टल नदी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:-

  • नदी को लाल अवस्था में देखना हो तो वहाँ जाने का ठीक समय जुलाई और अक्टूबर के बीच हैं।।
  • कैनो क्रिस्टल नदी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है, जहाँ सवाना, अविश्वसनीय रॉक संरचनाओं, जंगल, पक्षी और स्तनपायी देखने के लिए एक विशाल क्षेत्र है। तीन से चार दिनों का समय निकाल कर इस दर्शनीय स्थलों की यात्रा करे।
  • लाइसेंस प्राप्त टूर गाइड के बिना स्वयं नदी की यात्रा नहीं कर सकते। आपको पहले राष्ट्रीय उद्यान कार्यालय से पार्क में जाने के लिए परमिट के लिए आवेदन करना होगा ओर यहाँ हर दिन लिमिटेड सीट होती हैं।
  • ला मैकारेना में सिर्फ एक एटीएम हैं। इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से कैश साथ लेकर चले।
  • नदी में तैरने पर पाबंदी। नाजुक प्रजातियों के संरक्षण के लिए शैवाल वाले क्षेत्रों में तैरने पर पाबंदी लगाई गई हैं।
  • Yellow Fever टीकाकरण ज़रूरी। उस क्षेत्र में Yellow Fever की अधिक संभावना होती हैं इसलिए इससे बचने के लिए वैक्सीनेशन ज़रूरी है।
  • मौसम और जलवायु परिस्थितियों से नदी की सुंदरता में निखार आता हैं। अगर आप जुलाई से अक्टूबर के बाद के महीनों में आते है तो नदी उनती सुंदर नही लगेगी।
  • नदी की लंबाई 100 km हैं यानी कि लगभग 62 मील

Conclusion:- हर मौसम रंग बदलने वाली नदी कैनो क्रिस्टल के बारे में जानकर कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताए। आशा हैं हमारे इस प्रयास से आपको आज दुनिया के जुड़े कर स्थानों में से 1 के बारे में पता चला होगा। और जानकारी के लिए दूसरे आर्टिकल भी देखे। हमारा उद्देश्य आपको ज्ञान के भंडार से भर देना है इसलिए जुड़े रहिये हमारे साथ। धन्यवाद...

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने