बालजेनैक द्वीप क्या हैं? । Baljenac Island । Fingerprint Island

भारत से लगभग 7800 km दूर हैं एक island द्वीप जो कि अपनी आकृति के कारण काफी सुर्खियों में रहता हैं। इसकी आकृति arial view से किसी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट के समान दिखती हैं। जो कि आज के समय एक टूरिस्ट स्पॉट बन चुका हैं। लोगो ने अपनी जरूरत के कारण इसका निर्माण किया था लेकिन इस्तफ़ाक से इसकी आकृति आकर्षक का केंद्र बन चुकी हैं। आइये जानते हैं स्टडीBaazi के इस सबसे महत्वपूर्ण आर्टिकल में की बालजेनैक द्वीप क्या हैं? बालजेनैक द्वीप कहा पर हैं? और बालजेनैक द्वीप से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य।


Baljenac Island
Baljenac Island


बालजेनैक द्वीप क्या हैं? बालजेनैक द्वीप कहाँ पर स्थित हैं?

दोस्तो बालजेनैक द्वीप Baljenac (Bavljenac) एक छोटा द्वीप हैं जो कि क्रोएशिया के एड्रियाटिक सागर पर स्थित है। क्रोएशिया अपने एड्रियाटिक सागर के लिए दुनिया भर में काफी फेमस हैं। बालजेनैक द्वीप सूखे पत्थरो की दीवारों से ढका हुआ है एक द्वीप हैं जिसे फिंगरप्रिंट द्वीप (Fingerprint Island) या मेज़ द्वीप (Maze Island) भी कहा जाता हैं। एड्रियाटिक समुद्र में स्थित क्रोएशियाई द्वीपसमूह में 79 द्वीप, 525 आइलेट्स ओर लगभग 642 पत्थर हैं और आसपास के 1246 द्वीप को मिलाया जाए तो यह 3300 वर्ग किमी का भूभाग में स्थित हैं। बालजेनैक द्वीप पर लोगो की बसाहट नही हैं यह सिर्फ खेती की जाती थीं।

Photo Credit: Mybestplace


बालजेनैक द्वीप की आकृति कैसे ओर कब बनीं?

बालजेनैक द्वीप की आकृति का श्रेय किसानों को जाता हैं जिनके कारण यह आकृति अस्तित्व में आई। दरसल किसानों द्वारा यहा अंगूर की खेती की जाती थीं। फसलों को तेज हवाओं से बचाने ओर मिट्टी के कटाव से बचने के लिए इन दीवारों के निर्माण किया गया था। इनका निर्माण डॉलमेशन आइलैंड के सूखे पत्थरो से किया गया था। अपनी फसल की रक्षा करने वाले किसानों ने कभी सोचा भी नही था कि आज उनके द्वारा बनाई गई यह दीवारें दुनिया भर में प्रचलित हो जाएंगी। नेबरिंग और कैप्रीसिया के किसानों द्वारा 19वी सदी में इसका निर्माण किया गया था। जो कि भूल भुलैया का भी कम करती हैं। कोई पर्यटक अगर कुछ समय टहल ले तो वह अपने रास्ते से भटक जाएगा। फिंगरप्रिंट की आकृति सा यह द्वीप टूरिज्म के लिए प्रचलित हो चुका हैं। यह एक अद्वितीय स्थान हैं जो अपने आप मे किसी अजूबे से कम नहीं। ड्रोन, हेलीकॉप्टर से देखने पर इसकी सुंदरता देखते ही बनती हैं।

JULY महीने के महत्वपूर्ण दिवस

यूनेस्को सांस्कृतिक विरासत के लिए बालजेनैक द्वीप का पंजीकरण :-

बालजेनैक द्वीप को यूनेस्को की सूची में शामिल करने पर जोर दिया जा रहा है एवं इसकी पंजीयन प्रक्रिया अपने चरम पर है। स्थानीय लोग द्वीप को एक ब्रांड में बदलना चाहते हैं। क्रोएशिया में यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत सूची में 14 सांस्कृतिक संपत्तियां शामिल हैं। क्रोएशिया सरकार द्वारा एप्पलीकेशन प्रोसेस में हैं अगर बालजेनैक द्वीप यूनेस्को सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल हो गया तो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी प्रतिष्ठा मिल जाएगी।

Conclusion:- आशा हैं कि बालजेनैक द्वीप से जुडी सारी जानकारी आपको प्राप्त हो गई होगी। बालजेनैक द्वीप क्या है? बालजेनैक द्वीप कहा हैं? बालजेनैक द्वीप कहा पर है? से सम्बंधित जानकारी हमने आपको प्रदान कर दी है। अपने ज्ञान को ओर बढ़ाने के लिए हमारे दूसरे आर्टिकल भी पढ़े। हमारा सपोर्ट करने के लिए कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे।


एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने