विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) कब मनाया जाता हैं?

जीवन अनमोल है, जीवन जीने में कई चीजों का महत्व होता है, जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है हमारा पर्यावरण। पृथ्वी पर सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण को दूषित न कर के सुरक्षित रखे। हमारी अपनी जरूरतों के लिए पेड़ों की कटाई से लेकर घने जंगलों को सपाट बनाने जैसे कई काम हम करते आए है और आंखों पर पट्टी बांध कर करते ही जा रहे है। हर आने वाले साल में काफी बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। ओर इसी चीज़ को रोकने और जागरूकता फैलाने के लिए हर साल पूरे विश्व मे 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। ओर बता दें कि हर साल इस दिन को मनाने पर एक थीम रखी जाती है, जिसके आधार पर इस दिन को मनाया जाता है। तो चलिए जानते है इसकी शुरुआत कबसे हुई।

पर्यावरण है तो हम हैं


देखिये इस बात को बिल्कुल नकारा नही जा सकता कि संपूर्ण मानवता के जीवन का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए हमें समय रहते सम्भलना पड़ेगा और हमे एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण को बढ़ाने की ओर चलना चाहिए। मानवता तभी बच पाएगी जब प्रकृति सुरक्षित रहेगी और इसे को बचाने के लिए सिर्फ एक अकेला व्यक्ति काफी नहीं है हम सबको मिलकर साथ आना पड़ेगा, ओर ऐसे निर्णय लेने पड़ेंगे जिनसे हम अपने पर्यावरण को फिर से तंदरुस्त कर सके।

World Environment Day की शुरुआत


गाड़ी को रिवर्स में ले जाते हैं, साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में 05 जून को लेकर चर्चा की गई। एवम वहीं से 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, जिसके बाद हर साल 5 जून को प्रकृति के लिए फ़िक्स कर दिया गया और जो कि बहोत ही सही निर्णय है।


पौधरोपण ज़रूरी

पृथ्वी पर हर किसी मानव को साल में कम से कम एक या दो बार एक पौधे जरूर लगाना चाहिए, ओर लगाने से कुछ नही होगा उसे अडॉप्ट कर कर उसकी देखरेख भी करनी होगी साथ ही ये निर्णय लेना होगा कि वो नदी, तालाबों को प्रदूषित नहीं करेंगे।

05 जून विश्व पर्यावरण दिवस को हम अपने प्रयास से ओर बेहतर  बना सकते है जैसे:-


◆ पेड़-पौधे का रोपण कर घर के आसपास, घर की छत, घर की बालकनी में, गार्डन को हर भरा कर सकते है।

◆ आज के समय मे टेक्नोलॉजी अपने चरम पर है, ऑनलाइन कैंपेन आयोजित कर सकते हैं या फिर लोगों को अपनी क्रिएटिविटी के जरिए पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

◆ एक जिम्मेदार नागरिक के चलते परिवार के हर सदस्य एक-एक पौधा लगाना चाहिए।

◆ सोशल मीडिया के जरिए लोगों में जागरूकता फैला सकते है।

◆ पेड़ पोधो को अडॉप्ट कर ओर उनकी देखरेख करे तभी आने वाली पीढ़ी को हम एक सुरक्षित जीवन दे पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने