Tide को Space में क्यों भेजा जाएगा?

NASA की उपलब्धियां किसे नही पता हैं। दुनिया की हर स्पेस एजेंसी से एक कदम आगे रहने की कोशिश हमेशा लगी रहती हैं और इसी कोशिश का एक परिणाम सामने आया हैं। Tide Detergent जल्द ही अंतरिक्ष में जाने वाला है। Tide Detergent दुनिया का पहला डिटर्जेंट बन चुका हैं। Tide को "Space Detergent" भी जाने लगा हैं। धरती से चंद्रमा तक ओर अन्य ग्रहों की उड़ान भरने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सुखद खबर सामने आई हैं। तो क्या हैं वो ख़ुश ख़बर आइये जानते हैं स्टडीBaazi के इस आर्टिकल में और जानेंगे कि Tide Detergent को स्पेस में क्यों लेजाया जा रहा हैं

why tide is going to space
Why Tide Is Going To Space?

Tide Detergent को Space मे क्यों भेजा जा रहा हैं?

दरअसल बात यह है कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कपड़ो के गंदे होने की बड़ी समस्या हैं क्योंकि उन्हें साथ में जितने समय तक जा रहे हैं उस हिसाब से कपड़े ले जाने पडते थे या फिर NASA को अलग से भेजने पड़ते थे। अब वे वहा गंदे कपड़े धो नही सकते थे तो उन्हें कुछ ज्यादा ही कपड़े ले जाने पड़ते थे और ज्यादा कपड़ो के कारण भार तो बढ़ता ही था लेकिन यूज़ करने के बाद वे अंतरिक्ष में अपने गंदे कपड़ों को फेंक देते थे। NASA अंतरिक्ष में ही कपड़े साफ करने के लिए दुनिया का पहला स्पेस फ्रेंडली साबुन बनाने जा रही है। इसके लिए NASA ने कपड़ा धोने का साबुन ओर डिटर्जेंट बनाने वाली दिग्‍गज कंपनी TIDE के साथ हाथ मिलाया है। NASA और TIDE के बीच समझौते में बताया गया है कि NASA अगले साल TIDE के साथ कपड़े की सफाई के लिए साबुन को अंतरिक्ष में लेकर जाएगी। आशा हैं कि आप को समझ आ ही गया होगा कि Tide Detergent को अंतरिक्ष मे भेजने का कारण क्या है।

tide is going to space

अंतरिक्ष मे कपड़ो की धुलाई की क्या जरूरत?

अंतरिक्ष मे मांसपेशियों और हड्डियों में भारीपन को दूर करने के लिए यात्रियों को लगभग 2 घंटे कसरत करना ज़रूरी हैं और कसरत के कारण पसीना ओर पसीने के कारण बदबू आने से उन्हें कपड़े फेंकने पडते थे। ओर इस तरह की समस्या के लिए NASA के इस प्रयोग का परीक्षण किया जाएगा जिससे उनकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

कपड़ो की धुलाई के बाद भी पानी पीने योग्य:-

जी हाँ, कपड़ो को धोने के बाद जो पानी रहेगा उसे पी भी सकेंगे।अंतरिक्ष में यूज़ के लिए TIDE साबुन बना रही हैं जो कि कपड़ों की सफाई के साथ पूरी तरह से नष्‍ट होने योग्‍य है ओर यह बदबू, दाग धब्बे को दूर करने में सक्षम कैसे रहेगा इसपर काम होगा। साबुन के नष्ट होने के बाद वह पानी पिया भी जा सकेगा।

Conclusion:- NASA अपने अनोखे प्रयोगों से सबको हमेशा से चकित करते आया हैं। आशा हैं कि आपको पता चल ही गया होगा कि TIDE DETERGENT को अंतरिक्ष मे क्यों भेजा जा रहा हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं, अपनी राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने