LGBT | LGBT COMMUNITY

आज के आर्टिकल की शुरुवात LGBT, LGBTQ और LGBT Community से करेंगे। कई बार आप ने इंटरनेट, न्यूज़ या किसी द्वारा LGBT सुना हो होगा कि आखिर ये LGBT क्या होता हैं? LGBT Community क्या हैं? तो आपके इस सवाल का जवाब हम ले आए हैं, जुड़े रहिये स्टडीBaazi के साथ ओर शुरू करते इस आर्टिकल को।

समलैंगिकता क्या है? 

What Is Homosexuality?

समान लिंग के व्यक्ति के लिए यौन आकर्षण जैसे पुरुष को पुरुष या किसी महिला को महिला से प्रति आकर्षण हो उसे समलैंगिक (Homosexual) कहा जाता है।

LGBT क्या हैं?

lgbt
what is lgbt

एलजीबीटी (LGBT) एक acronym word है। LGBT का मतलब है- लेस्बियन, गे, उभयलिंगी, और ट्रांसजेंडर होता हैं। LGBT शब्द ईजाद इसलिए किया गया क्योंकि LGBT व्यक्तियों का मानना था कि समलैंगिक समुदाय या गे शब्द उन पर फिट नहीं बैठता ओर ना ही सही ढंग से उनका प्रतिनिधित्व करता हैं।

LGBT COMMUNITY क्या हैं?

LGBT Community ( जिसे LGBTQ+ समुदाय, GLBT समुदाय या समलैंगिक समुदाय के नाम से भी जाना जाता हैं) समलैंगिक, समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर, LGBT संगठनों और उपसंस्कृतियों का डिफाइंड समूह हैं।

lgbt community
LGBT COMMUNITY

LGBT/LGBTQ FULL FORM :- 

L (Lesbian) :- मतलब एक महिला या किसी लड़की का समान लिंग के लिए आकर्षण। कई बार दोनों में से एक पार्टनर का लुक ओर पर्सनालिटी पुरुष जैसी भी हो सकती हैं।

G (Gay) :- जब किसी आदमी को किसी अन्य आदमी से ही प्यार हो या शारीरिक संबंध हो तो ऐसी स्थिति में उन्हें ‘गे’ कहा जाएगा।

Bi (Bisexual) :-  जब कोई मर्द या औरत किसी मर्द और औरत दोनों से ही प्यार करता हो या यौन संबंध बना हों तो उन्हें ‘बाईसेक्सुअल’ कहा जाएगा। ‘बाईसेक्सुअल’ मेल या फीमेल दोनों हो सकते हैं।

T (Transgender) :- इस व्यक्ति जिसका शरीर पैदा होते समय कुछ और था और बड़ा होकर खुद को अलग महसूस करने लगे, जैसे कि पैदा होने के समय बच्चे के निजी अंग पुरुषों के थे और उसका नाम लड़के पर था मगर कुछ सालो बाद उसने खुद को महसूस की वह लड़की जैसा हैं ऐसी स्थिति में उसे ट्रांसजेंडर कहेंगे। इसी के विपरीत अगर कोई औरत या लड़की भी मर्द जैसा महसूस करती है तो उसे भी ट्रांसजेंडर कहां जाएगा।

Q (Queer) :- Queer का मतलब ऐसी व्यक्ति जो अपनी पहचान ही तय कर पाए मतलब ये लोग खुद को ना मेल, फीमेल, ट्रांसजेंडर, लेस्बियन, गे और ना ही बाईसेक्सुअल या क्वीयर। बता दे कि क्वीयर के ‘Q’ को क्वेश्चनिंग भी समझा जाता है मतलब वो व्यक्ति जिसके मन में अपनी पहचान और शारीरिक चाहत को लेकर बहोत से सवाल हैं।

LGBT FLAG :- LGBT FLAG समलैंगिक, समलैंगिक, उभयलिंगी, ट्रांसजेंडर और क्वीर लोगो के गौरव और LGBT सामाजिक आंदोलनों का प्रतीक है। जिसे RAINBOW FLAG भी कहा जाता हैं। इसे सबसे पहले 1978 में अपनाया गया था इसकी डिजाइन में छह रंगीन धारीदार पट्टियां ऊपर से नीचे तक होती हैं जो कि लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला और बैंगनी हैं। इसे गिल्बर्ट बेकर द्वारा डिज़ाइन किया गया था।


World Pride Day कब मनाया जाता हैं?

हर वर्ष 28 जून को Global Pride Day मनाया जाता हैं

जून महीने के महत्वपूर्ण दिन क्लिक करे और जाने 


Proud Month :- 

Proud Month हर साल जून महीने में दुनिया LGBTQ समुदाय और उनके सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार के लिए मनाया जाता हैं। LGBT Community के प्रति जागरूकता फैलाने ओर समाज का नज़रिया बदलने के लिए भी मनाया जाता हैं। लेकिन इसकी शुरुवात एक दंगे के द्वारा हुई थी। 28 जून 1969 को अमेरिका के New York शहर में स्टोनवॉल विद्रोह हुआ था। उस समय, NY पुलिस अक्सर छापा मारती थी और समलैंगिक समुदाय को परेशान करती थी। यह बात तब की है जब अमेरिकी संविधान में समलैंगिकता पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून थे। ग्रीनविच विलेज के स्टोनवेल पर भी अक्सर छापा मारा गया था ओर उन्हें परेशान किया गया ओर दंगो की शुरुआत हुई। lgbt समुदाय ने कई दिनों तक संघर्ष किया और कड़ा विरोध किया। तभी से दुनिया में Proud month मनाना शुरू हुआ।

दुनिया में LGBT Communtiy के अधिकार/LGBT RIGHTS :- 

समलैंगिक विवाह  को पूरी दुनिया मे 28 देशो ने मान्यता दी हैं जिनमे मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, स्पेन, स्वीडन, ताइवान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, इक्वाडोर, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, माल्टा और उरुग्वे जैसे देश आते हैं। और इसके विपरीत 6 देश ऐसे है जो समलैंगिक पाए जाने पर सीधे मृत्यु दंड देते हैं। इनमे से मुख्यरूप से तीन अफ्रीकी (नाइजीरिया (उत्तरी राज्यों), सूडान और सोमालिया (जुबालैंड क्षेत्र) तीन एशियाई (ईरान, सउदी अरब और यमन) में हैं।

 लेकिन 2011 में, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने LGBT Community के अधिकारों को मान्यता देते हुए अपना पहला प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त के मानवाधिकार कार्यालय ने LGBT Community के लोगों के अधिकारों के उल्लंघन पर एक रिपोर्ट जारी की थी ओर रिपोर्ट जारी होने के बाद, देशो को उनकी रक्षा के अधिकारो के लिए आदेश दिए थे।

गोल्डन वीसा क्या हैं जानिए बस 1 क्लिक में

धारा 377 :-

6 सितंबर 2018 की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। 6 सितंबर 2018 को कोर्ट ने धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंधों को वैध करार घोषित कर दिया गया। कोर्ट ने जानवर, नाबालिग और बिना सहमति के बनाए गए संबंधों पर सख्त कार्यवाही रहेगी। कोर्ट में फैसला देते हुए जस्टिस इंदू मल्होत्रा जी ने कहा कि समाज को LGBTQ और उनके परिवारों से इतने साल तक समान अधिकारों से वंचित रखने के लिए माफी तो मांगनी ही चाहिए। कोर्ट के फैसले के साथ ही भारतीय संविधान ने सदियों पुरानी बेड़ियां कट गई लेकिन समाज मे अभी भी जागरूकता की बहोत कमी हैं।


Conclusion :- आशा हैं कि LGBT Community क्या हैं, LGBT कौन हैं, LGBT RIGHTS, Global Pride Day कब और क्यों मनाया जाता हैं आदि आप आसानी से समझ गए होंगे। आर्टिकल से रिलेटेड अपनी राय कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने