भारत रत्न मिलने पर क्या सुविधाएं मिलती है?

आज हम बात करेंगे भारत रत्न पुरस्कार के बारे में ओर पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति के लिए दिए जाने वाले लाभ और उन्हें क्या सुविधाएं मिलती हैं। जानकारी के लिए बता दे कि भारत रत्न की सिफारिशें स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को की जाती हैं। भारत रत्न भारत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। 1954 में इसकी शुरुआत हुई और सबसे पहले C.Rajagopalachari, Sarvepalli Radhakrishnan, C.V.Raman को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यहाँ तक तो सब ठीक लेकिन मिलने के बाद का क्या? मतलब अगर व्यक्ति जीवित हो तो ओर भारत रत्न से सम्मानित हो तो उसे क्या सुविधाएं मिलती है आइये जानते है।

भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने पर क्या मिलता है?


भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को भारत के राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित एक सनद (प्रमाण पत्र) और एक पदक प्राप्त होता है। पदक एक पीपल के पत्ते के रूप में होता है, लगभग 5.8 सेमी लंबा, 4.7 सेमी चौड़ा और 3.1 मिमी मोटा। यह टोंड कांस्य से बना है। बता दे कि यह पदक कोलकाता में भारत सरकार की टकसाल द्वारा बनाया गया है। सन 2014 तक, एक भारत रत्न पदक और इसके बॉक्स के साथ लघु की कुल लागत 2,57,732 रुपये है। है ना रोचक...

                              
 अन्य पुरस्कारों के विपरीत और लोकप्रिय धारणा के विपरीत, भारत रत्न पुरस्कार में कोई मौद्रिक अनुदान नहीं दिया जाता है लेकिन भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं को कई तरह के लाभ और सुविधाएं दी जाती हैं जिन्हें सुन कर आपके मन मे लड्डू तो ज़रूर फूटेंगे।


भारत रत्न से मिलने वाले लाभ और सुविधाएं :-

★ एयर इंडिया पर लाइफटाइम फ्री एग्जीक्यूटिव क्लास यात्रा।

★ भारत रत्न प्रापकर्ता को वरीयता तालिका में 7A पर रखा गया है।

★ विदेशों में भारतीय मिशन अपनी विदेश यात्राओं पर उचित सुविधा प्रदान करेंगे और पुरस्कार प्राप्त करने वाला व्यक्ति राजनयिक पासपोर्ट का हकदार होगा।

★ भारत में ही यात्रा करते समय राज्य अतिथि के रूप में घोषणा की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने