हवाई जहाज का कलर हमेशा सफेद क्यों होता है । Why Aeroplanes Are Always Painted White?

 नमस्कार दोस्तो। 


आज फिर एक नए टॉपिक के साथ शुरुआत करते है। बचपन के वो दिन जब आसमान से कोई हवाई जहाज निकलता था तो हम बड़े हो या छोटे उसे एक तक निहारतेही रहते थे। कभी न कभी ज़िन्दगी के किसी मोड़ पर ये ख़याल तो आया ही होगा कि हमेशा हर जहाज का कलर हमेशा सफेद ही क्यों होता है? ओर नही भी आया तो क्या हुआ हम है ना आपको इसे बताने के लिए। हवाई जहाज का कलर तो सफेद होता ही है लेकिन उसकी डिज़ाइन अलग अलग कलर की हो सकती है। हवाई जहाज का Base Colour हमेशा सफेद होता है। ओर वो क्यों होता है इसी का जवाब हम इस article में ढूंढते है।

                हवाई जहाज के सफेद कलर के होने के पीछे वैज्ञानिक और आर्थिक कारण है। अब भला आप यही सोचेंगे कि वैज्ञानिक तो ठीक लेकिन आर्थिक कैसे तो आइए समझते है इसे अपने अंदाज़ में।          

  • अक्सर गर्मी के दिनों में सबको सफेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, इसका कारण है कि सफेद कलर प्रकाश (Light) का सर्व श्रेष्ठ परावर्तक (Reflector) है। इसीलिए जब हवाई जहाज को सफेद रंग से पेंट किया जाता है तो सूर्य से आने वाली किरणों को यह परावर्तित (Reflect) कर देता है, जिसके कारण हवाई जहाज में बैठे व्यक्तियों को ज्यादा गर्मी का एहसास नही होता।

  • दुर्घटनाग्रस्त जैसी स्थिति में हवाई जहाज को रात में एवम समुद्र में डूब जाने पर भी ढूंढने में आसानी होती है।
 

  • इसके सुरक्षा के पहलुओं से देखा जाए तो हवाई जहाज में अगर दरारें, डेंट्स और अन्य किसी प्रकार की क्षति होने पर आसानी से देखा जा सकता है। हवाई जहाज की सतह पर यदि किसी प्रकार दरार, डेंट हो या फिर जंग लगने जैसी स्थिति या तेल के रिसाव जैसी समस्याएं हो तो वह दूसरे किसी कलर की अपेक्षा सफेद कलर से रंगे होने पर आसानी से देखा जा सकता हैं।

  • कोई भी दूसरा कलर धीरे-धीरे हल्का होने लगता है, लेकिन सफेद रंग के साथ ऐसी समस्या नहीं होती, इसी कारण कंपनियां या व्यक्ति हवाई जहाज के सतह (Base) को सफेद रंग का ही रखना पसंद करती है.

  • सबसे जब्राट बात तो ये की एक हवाई जहाज को पेंट करने में लाखो का खर्च होता है और कोई भी कंपनी या व्यक्ति एक हवाई जहाज की पेंटिंग में इतना पैसा खर्च करना नहीं चाहेगा, साथ ही  पेंट करने में लगभग 1 महीने से ऊपर का वक्त लगता है तो ऐसे में काफी नुकसान झेलना पड़ता है तो इसीलिए इन परेशानियों से बचने के लिए हवाई जहाज के सतह (Base) की सफेद रंग से पेंटिंग की जाती है।

  • किसी और कलर का उपयोग करने से हवाई जहाज का वजन बढ़ जाता है, इस कारण पेट्रोल की खपत भी बढ़ जाती है। हवाई जहाज की सतह (Base) को सफेद रंग से पेंट करने पर ईधन की खपत कम होती है।

                  ऊपर दिए Article से अब दिमाग मे बेठ ही गया होगा कि हवाई जहाज का कलर सफेद क्यों होता है। आशा करता हुँ मेरी इस कोशिश से आपको समाज आ गया होगा। मिलते है अब फर किसी नए Article के साथ। थैंक यू 



एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने