मास्क की बनी इटें । Recycle Man Of India | Dr. Binish Desai | Bricks Made Of Mask

 नमस्कार दोस्तो।

एक स्टडी के अनुसार पूरी  दुनिया मे हम 129 बिलियन डिस्पोजेबल फेस मास्क यूस कर रहे है। मतलब की 3 मिलियन मास्क हर मिनट में। ये मास्क प्लास्टिक से बने होते है और लोगो को  पता ही नही होता है की उसे यूस करने के बाद इनका करना क्या है। अधिकतर यूस किये मास्क कचरे में जाकर, दूसरे कचरे में मिक्स होकर हमारे सफाई कर्मियों ओर हमारे पर्यावरण के लिए खतरा बड़ाते है। अगर ऐसा ही हमेशा चलता रहा तो यह बड़ी परेशानी बन सकती है। इसका उपाय निकाला एक अनोखे इंसान ने जिसे Recycle Man Of India कहा जाता है। में बात कर रहा  हूँ Dr. Binish Desai के बारे में जो हमारे समाज के लिए एक जीता जागता उदाहरण है। आइये बात करते है इस MultiTalented शख्सियत के बारे में।

Dr. Binish Desai The Recycle Man Of India


आज से लगभग 27 पहले गुजरात वलसाड में जन्मा यह शख्स आज समाज को अपने अंदाज में अलग ही उदाहरण स्थापित कर रहा है। ये दुनिया के पहले ऐसे इंसान है जिनकी अनोखी सोच से उन्होंने कचरे को पेटेंट किया है। इनका एक फेमस quote है।


 “There is nothing useless in this world what might be a waste to you is someone's asset


इनकी एक लैब है जहापर अजीब से एक्सपेरिमेंट होते है (कचरे पर)... जी हाँ सही पड़ा कचरे पर। कचरे से यूजफुल प्रोडक्ट बनाए जाते है। जैसे Cinder Blocks, Sound Proofing Panel, Reusable Sanitory Pads यह लिस्ट लम्बी है जिसमे 193 इन्नोवशन्स इनके नाम पर दर्ज है। इन्हें बहोत अच्छे से पता है Problem को Solution में कैसे Convert किया जाए।

Innovative Idea:- 

बचपन मे जब बिनिष स्कूल से घर जा रहे थे तब उनके पैंट पर च्विंग गम चिपक गया। उन्होंने उसे एक पेपर की मदद से निकल ओर उसे रोल करके रख लिया। दूसरे दिन जब उन्होंने उसे देखा तो वह पत्थर के जैसा सख्त हो गया। तभी यह उनके जहन में चलता रहा एवम उन्होंने इस पर काम करना चालू कर दिया पहले प्रयास में उन्होंने 1 Product बनाया जो कि ब्रिक्स के जैसा लगभग था लेकिन उस पर काम अभी बहोत करना था। समय दर समय इस पर काम करने के बाद उन्होंने Bricks 2.0 बनाया जो कि समेन्टेड टाइप बना डाला जो कि समेन्टेड ब्रिक्स से भी ज्यादा कारगर है।


Bricks 2.0:-  

आपको आश्चर्य होगा कि bricks 2.0 को बनाने में 50%  डिस्पोजल मास्क, PPE KIT एवम अन्य वेस्ट प्रोडक्ट को मिलाकर बनाया है। जिसकी मज़बूती अधिक ओर कीमत कम है। काम कीमत के साथ साथ अधिक टिकाऊ।


Safety:- बात तो हो गई bricks की लेकिन 1 पल जेहन में आया ही होगा की मास्क ओर ppeकिट से बनाया है यह सेफ तो है। जी हां यह बिल्कुल सुरक्षित है। इन्हें ग्राउंड लेवल पे उठाने से लेकर बनाने तक ओर ध्यान रखा जाता है। निश्चित जगह पर इन्होंने Binलगा रखे है जहाँ लोग आकर मास्क या अन्य वेस्ट प्रोडक्ट उसमे डाल देते है(72 घंटे isolate करने के बाद) । लेकिन मास्क सिर्फ Disposal Mask होना चाहिए। कपड़े का मास्क नही। एवम 3 बार disinfect करने के बाद प्रोडक्ट का निर्माण कर आम जनता के लिए लाया जाता है।

आखरी संदेश:-  दुनिया अतरंगी है थोड़ा सतरंगी बनिये जीने में मज़ा आएगा। आज का साथ यही तक था। बस आपको मोटीवेट करना था।जीवन मे बहोत कुछ है करने को बस थोड़ा ज़ोर डालिये और जीवन का मज़ा लीजिये।



 

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने