क्या आप जानते है भारत मे 7 प्रकार की वाहन नंबर प्लेट होती है।

नमस्कार दोस्तो।

आज फिर एक नए टॉपिक के साथ। आप मे से ज्यातर लोगो ने गाड़ियों में सफेद कलर की नंबर प्लेट देखी होगी लेकिन भारत देश में 7 तरफ के रंगो की नंबर प्लेट होती है जिसके मतलब भी अलग अलग है। लेकिन उसके लिए नंबर प्लेट के समीकरण को समझना होगा कि नंबर प्लेट होती क्या है उनमे अंकित नंम्बरो को पड़ा कैसे जाता है। जैसे मान लीजिए किसी वाहन का नंम्बर MP09AA0123 है। प्लेट पर जो पहले 2 LETTER होते है वो स्टेट यानी राज्य को दर्शाते हैं उसके बाद के 2 अंक उस राज्य के जिले को दर्शाते है।स्टेट कोड के बाद आपको जो LETTER होते है वो उस RTO के सिस्टम में इस्थित डायरेक्टरी को दर्शाते हैं एवम आखरी के चार नंबर जो वाहन होता है उसकी पहचान होती है।आशा है कि नम्बर प्लेट को तो समझ चुके होंगे।अब बात करते है नंबर प्लेट के अलग अलग कलर के महत्व की। आइये जानते है जो 7 कलर में नंबर प्लेट होती है उनके महत्व को।

रेड प्लेट :- रेड प्लेट आम व्यक्ति के लिए लिए नही होती। रेड प्लेट भारत के राष्ट्रपति और भारत के राज्यो के राज्यपाल के लिए होती है। इस पर एंब्लेम ऑफ इंडिया का इस्तेमाल किया जाता है।नीचे दिए गए फ़ोटो में आप देख सकते है।


नीली प्लेट:-  नीली प्लेट विदेशी प्रतिनिधियों के लिए होती है। जैसे कि विदेशी दूतावास एवम राजनयिकों के लिए।



पीली प्लेट:-  वाणिज्यिक कामो के वाहनों के लिए पीली नंबर प्लेट काम मे लाई जाती है एवम इसके लिए लाइसेंस होना जरूरी होता है।

ब्लैक प्लेट :- ब्लैक प्लेट का बैकग्राउंड तो ब्लैक होता है लेकिन उसके ऊपर जो नम्बर होता है वह पिले कलर का होता है। उदाहरण के लिए ज़ूम कार को ही ले लीजिए। परेशान न होइए हम इसका भी चल चित्र आपके लिए लाए है।

सफेद प्लेट:- अब आते है हर घर के वाहन में मिलने वाली सबसे कॉमन सफेद प्लेट। यह प्लेट आम जनता यानी कि साधारण इंसान के लिए होती है। काले रंग के उभरे नंबर सफेद बैकग्राउंड के साथ।ओर यह सिर्फ व्यक्तिगत रूप से काम मे लाइ जाती है इसका व्यावसायिक इस्तेमाल करना अपराध है।



हरी प्लेट:- हरी प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उपयोग में लाई जायो है ओर इसमे भी दो पैटर्न होते है।

  • हरे बैकग्राउंड के साथ सफेद नंबर जो कि व्यक्तिगत यूज़ के लिए। इसका व्यावसायिक उपयोग नही किया जा सकता।
  • पिले नंबर के साथ हरा बैकग्राउंड जो कि व्यावसायिक यूज़ में लिया जाता है।


एरो प्लेट:- एरो प्लेट केवल मिलिट्री के वाहनों के उपयोग में लाई जाती है। एरो प्लेट के नंबर को रक्षा मंत्रालय द्वारा आवंटित किया जाता है। इन्हें ब्रॉड एरो कहा जाता है जो कि संख्या में 11 नंबर होते है। पहले 2 नबर साल को बताते है और बाकी उस वाहन की पहचान को।



सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989:- सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989 के सेक्शन 50 डी के अनुसार प्लेट पर नम्बर सिर्फ इंलिश लैंग्वेज में होना चाहिए। ना की किसी ओर दूसरी भाषा मे होना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने